कुंभ पर कविता — आस्था, भय और भीड़ की कहानी । ग़ाफ़िल
प्रस्तुत कुंभ पर कविता आस्था, भय और भीड़ की मानसिकता पर आधारित एक सामाजिक कविता है, जो धार्मिक आयोजन के विभिन्न मानवीय और सामाजिक पहलुओं को उजागर करती है।
कुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं,
यह आस्था, भय, सामाजिक दबाव और भीड़ की मानसिकता का आईना है।
लोग... जा रहे है कुंभ
बड़े भक्ति भाव से; ईश्वर से जुड़ने
त्रिवेणी में स्नान करने, संगम में मिलने
आत्मा को नया जीवन देने, विचारों को सही करने..
लोग... जा रहे है कुंभ
जा रहे है लोग अनियमितता के साथ
ट्रेनों में, बसों में बेतरतीब तरीके से
जीने का सलीका नहीं मालूम
मन में छल कपट लोभ लालच लिए
बिन टिकट, असुविधा उत्पन्न करते, गाली गलौज करते
पहुंच रहे है जैसे तैसे...
लोग जा रहे हैं कुंभ...
144 वर्षों का इंतजार है
कहीं रह न जाए; चाहत है कि कैसे भी पकड़ ले बस इसे
भय है कि छूट गया तो जाने कब मिलेगा
न मिला तो लोग क्या कहेंगे??
लोग तो बोल रहे है कि तुम नहीं गए!! कैसे इंसान हो?
ईश्वर की मर्ज़ी है और तुम उसके ख़िलाफ़ हो!!
डरते हैं कि पाप बड़े है मेरे; जीवन भर यहीं तो किया हूं
एक मौका मिला है, अपने पाप को छोड़ आता हूं संगम में
वहीं कहीं मुझे मुक्ति मिल जाएगी, संन्यासियों से भेंट हो जाएगी
लोग जा रहे है कुंभ...
कुछ बांके लोग भी है वो भी जा रहे
वो जा रहे कि मेला है, पिकनिक है, मज़ा आएगा
हमें क्या मतलब विचारों के विचरण से
एक ही तो जिंदगी है.. खाओ पियो ऐश करो
नाचों गाओ बस मजे होने चाहिए अपने
दूसरे–तीसरे की तकलीफों से क्या मतलब
लोग जा रहे है कुंभ...
कुछ तो जा रहे कि बस जाना है
कोई उद्देश्य नहीं, कोई लक्ष्य नहीं
जो मिला जैसा मिला सब अच्छा है
उधर ही थोड़ा भक्ति भाव कर लेंगे
सुंदर चेहरों की सुंदरता के गुणगान भी कर लेंगे
हमें क्या मतलब कुंभ का उद्देश्य क्या है
लोग जा रहे है कुंभ...
कि देख आते है कैसा होता है, बड़ा नाम सुना है
सुना है बहुत भीड़ होती है, लाखों करोड़ों लोग आते है
वे सब क्या मूर्ख है जो जा रहे है
और "ग़ाफ़िल" तुम ज्यादा होशियार
जो बहकी–बहकी बातें कर रहे
छोड़ो ये सब; तुम भी चलो,
स्नान करो, मन में धीरज धरो
ज़्यादा तीन–पांच न करो
स्वर्ग जाना है कि नहीं तुम्हें
लोग जा रहे हैं कुंभ...
— ग़ाफ़िल
© All Rights Reserved
अगर आपको कुंभ पर कविता जैसी समाजिक मानसिकता पर आधारित कविताएँ पसंद हैं, तो हमारी ☛ “बेकार की बातें” जैसी भावनात्मक प्रेम कविता भी ज़रूर पढ़ें।
कुंभ पर कविता का भावार्थ
यह कुंभ पर कविता केवल धार्मिक आस्था का वर्णन नहीं करती, बल्कि भीड़ की मानसिकता, सामाजिक दबाव और मनुष्य के भीतर छिपे भय को उजागर करती है। लोग कुंभ में केवल भक्ति भाव से नहीं जा रहे, बल्कि कई बार डर, पापबोध और समाज की अपेक्षाओं के कारण भी जा रहे हैं। कविता यह प्रश्न उठाती है कि क्या केवल संगम में स्नान करने से मनुष्य के कर्म बदल जाते हैं, या यह केवल एक मानसिक सांत्वना है।
कवि ने कुंभ को एक आईने की तरह प्रस्तुत किया है, जिसमें आस्था के साथ-साथ लालच, दिखावा, सामाजिक दबाव और भीड़ की अंधी दौड़ भी दिखाई देती है। यह कविता पाठक को सोचने पर मजबूर करती है कि सच्ची भक्ति बाहरी कर्मकांड में है या भीतर के वास्तविक परिवर्तन में।
कविता में दर्शाए गए सामाजिक और मानवीय पहलू
इस कविता में कई महत्वपूर्ण सामाजिक और मानवीय पहलुओं को दर्शाया गया है:
- आस्था और विश्वास – ईश्वर से जुड़ने की इच्छा
- भय और पापबोध – पाप धुल जाने की उम्मीद
- सामाजिक दबाव – “लोग क्या कहेंगे” की मानसिकता
- भीड़ की मनोवृत्ति – बिना उद्देश्य के भी भीड़ का हिस्सा बन जाना
- आधुनिक दृष्टिकोण – कुछ लोगों के लिए कुंभ केवल पिकनिक या उत्सव
कवि ने सरल शब्दों में यह संकेत दिया है कि समाज में आस्था और अंधानुकरण के बीच एक बहुत महीन रेखा होती है। यह कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक मनोविज्ञान का भी प्रतिबिंब है।
ग़ाफ़िल की अन्य कविताएँ पढ़ने के लिए ☛ Hindi Poems Category पर जाएँ।