क्यों रात में, खूबसूरत है?
यह गीत भावनाओं और अनुभवों से प्रेरित एक मौलिक हिंदी रचना है।
इसके शब्द लेखक द्वारा स्वयं लिखे गए हैं, जिनका उद्देश्य भावों को संगीतात्मक रूप में प्रस्तुत करना है।
गीत (Lyrics)
ये चाँद भी, क्यों रात में, खूबसूरत है?
शायद तेरी यादों की इसमें मिलावट है।
मैंने देखा… हाँ तुमने देखा… क्या कहें अब हम?
खामोशी भी आज कुछ ज़्यादा ही बोलत-सी है।
खामोश सी इस रात में, दिल तेरे साथ हरदम,
हर धड़कन तेरा नाम धीरे-धीरे लिखे हमदम।
वक़्त थम-सा जाए, नज़रें तुझ पर ठहर जाएँ,
ये चाँद भी, क्यों रात में, खूबसूरत है?
— ग़ाफ़िल
© All Rights Reserved
AI Voice (Demo)
अस्वीकरण (Disclaimer):
इस पोस्ट में प्रस्तुत गीत/लिरिक्स पूर्णतः मौलिक हैं और लेखक द्वारा स्वयं लिखे गए हैं।
साथ में दिया गया ऑडियो एक AI-generated / demo reference है,जिसका उद्देश्य केवल गीत की भावनात्मक प्रस्तुति को समझाना है।
यह किसी भी प्रकार की व्यावसायिक रिलीज़ या कॉपीराइट का दावा नहीं करता।
यदि आप इस गीत को संगीत या किसी अन्य रचनात्मक उद्देश्य के लिए उपयोग करना चाहते हैं, तो संपर्क करें।
नए और बेहतरीन हिन्दी song lyrics और Audio के लिए Lyrics & Audio category देखें।